दरभंगा, फरवरी 4 -- कमतौल/सिंहवाड़ा। स्थानीय थानाक्षेत्र के सनहपुर गांव में पुरनदाहा पोखर में चार दिनों से लापता एक वृद्ध महिला का शव उपलाते हुए बुधवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गये।मृतिका की पहचान सनहपुर गांव के स्व. रघुवीर मिश्र की 85 वर्षीया पत्नी दुर्गा देवी के रूप में की गयी। परिजनों ने बताया कि दुर्गा देवी बीते माह 31 जनवरी को अपने घर से निकली थी। वापस नहीं होने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों का कहना है कि मृतिका का मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और कम सुनती व देखती थी। बुधवार की सुबह जब गांव के ही पोखर से एक शव उपलाने की सूचना मिली, तो हमलोग वहां पहुंचकर की पहचान की। चार पुत्रों में एक पुत्र की मौत पहले हो चुकी है। परिजनों ने...