बोकारो, जनवरी 28 -- हरियाणा के झज्जर जिले के गुमशुदा विक्षिप्त व्यक्ति सुमित राठी भटकते हुए चंदनकियारी थाना पहुंचे । स्थानीय नागरिक एवं चंदनकियारी थाना की सहायता से उनके परिजन से संपर्क स्थापित किया गया। चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय समेत के पहल पर उनके भाई ललित राठी चंदनकियारी थाना पहुंचे । ललीत राठी ने बताया कि उनका भाई सुमित राठी व्यपडौव गांव के बहादूरगढ़ तहशील जिला झज्जर हरियाणा से विगत 5 माह से हरियाणा के घर से लापता था । गुमशुदा व्यक्ति सुमित राठी को उनके भाई ललीत राठी के साथ विधिवत उनका घर भेजा गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...