भागलपुर, अप्रैल 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के मिलकी जगरनाथपुर निवासी 60 वर्षीय लेबर कांट्रेक्टर कन्हैया प्रसाद मंडल का शव गुरुवार को कुएं से बरामद हुआ है। कन्हैया प्रसाद मंडल पिछले 28 मार्च की शाम से ही लापता थे। शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर काली स्थान ठाकुर टोली मुसहरी के पास स्थित कुआं से बरामद हुआ है। मृतक का मोबाइल कुआं के पास मिला है। कन्हैया के लापता होने की सूचना घर पर दाई का काम करने वाली महिला ने छोटे भाई गोपाल महतो को दी थी। घर बंद था। चारों तरफ तलाश के बाद भी पता नहीं चलने और मोबाइल बंद रहने पर 30 मार्च को गोपाल ने थाना में लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। कन्हैया के पुत्र रविकांत ने पुलिस को पिता की हत्या कर शव गायब करने की बात कही थी। पुलिस ने एक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.