आजमगढ़, अप्रैल 15 -- लालगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवादाता। कस्बे में पांच दिन पहले लापता युवती का शव सोमवार दिन में पोखरी में मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। ईद के दिन वह घर से निकली थी। इसके बाद से लापता थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। देवगांव क्षेत्र के लालगंज कस्बे में वार्ड नंबर निवासी शहादत की पुत्री 18 वर्षीया शबा परवीन ईद वाले दिन दोपहर तक घर पर थी। शाम को मुहल्ले में लोगों से मिलने के लिए वह घर से निकली थी। इसके बाद वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारी में भी पूछताछ की गई। कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार दिन में उसका शव मुहल्ले की पोखरी में उतराया मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान क...