बरेली, जनवरी 12 -- सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी 20 वर्षीय दीपक मौर्य घरवालों से नाराज होकर 23 दिसंबर को कहीं चला गया था। थाना सीबीगंज में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही है। इसी बीच रविवार को उसके सीबीगंज स्टेशन के पास होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह रामपुर में होटल-ढाबे पर काम करके गुजारा कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...