बदायूं, जून 18 -- बदायूं। नोएडा से लौटते समय लापता हुए युवक अनूप कुमार को पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करने के बाद सकुशल बरामद कर लिया था। मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कसारी के रहने वाले अनूप कुमार का है, जो 23 मई की रात नोएडा से बस द्वारा बदायूं आ रहा था। 24 मई की सुबह बदायूं रोडवेज पहुंचने की सूचना देने के बाद उसका फोन बंद हो गया और वह मचलई गांव स्थित अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और बाद में अपहरण की आशंका जताते हुए आईजी बरेली से शिकायत की। इसके बाद आईजी ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए लेकिन पुलिस उससे पहले ही अनूप को बरामद कर चुकी थी। पुलिस ने अनूप को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.