शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- दो माह से लापता युवक राजेश का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ है। प्रकरण में नया मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है। गढ़िया रसूलपुर निवासी अमर सिंह का पुत्र राजेश 8 दिसंबर को खेत पर छुट्टा पशु भगाने की बात कहकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। 14 फरवरी को उसका शव उसके ताऊ राम रहीस के खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है और शव करीब चार सप्ताह पुराना बताया गया, जबकि युवक दो माह से लापता था। पिता अमर सिंह ने सगे भतीजे समेत छह लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर ...