भागलपुर, जून 27 -- समेली, एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के विषणीचक वार्ड संख्या 13 निवासी चंदन कुमार साह का 24 वर्षीय पुत्र राजा कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। घटना के बाद से परिजन अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं। राजा कुमार 25 जून की सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। घर वापस नहीं लौटा। रिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ था।तीन दिन बीतने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। इस संदर्भ में चंदन कुमार साह ने पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। युवक की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...