जहानाबाद, नवम्बर 19 -- मखदुमपुर,निज संवाददात। टेहटा थाने की पुलिस ने कोहरा से लापता युवक रोशन कुमार को गोपालगंज के थावे से बरामद किया है। इस संबंध में युवक के बड़े भाई दीपक कुमार के द्वारा टेहटा थाना में 11 नवंबर को गुमशुदगी सूचना दी गई थी। थाना अध्यक्ष के द्वारा एसआई ललित कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को गोपालगंज के थावे बाजार से बरामद किया गया। जहां हुआ एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...