मथुरा, नवम्बर 17 -- बीते दिनों लापता हुए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम अन्तनगरिया थाना राया निवासी सतीशचंद्र पुत्र राधेश्याम 13 नवंबर की दोपहर बिना बताए कहीं चले गए। परिवार के लोगों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया, जब कहीं भी सतीश का पता नहीं चला तो सतीश के भाई ने 14 नवंबर को थाना राया में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सतीश की खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी रवि भूषण ने बताया कि गुमशुदा की तलाश के लिए टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की। गठित टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से गुमशुदा का पता लगा लिया। पुलिस ने रविवार को सतीशचन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अन्तनगरिया थाना राया को वृंदावन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्...