पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत,संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक को कोतवाली पुलिस ने देर रात जहानाबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक खुद ही पार्सल कंपनी के कार्यालय से घूमने चला गया था। अपहरण का आरोप निराधार था। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना सुनगढ़़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी 20 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र चंद्रपकाश सदर कोतवाली क्षेत्र. के आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक पार्सल कंपनी में स्केनिंग ऑपरेटर का काम करता है। सोमवार करीब शाम पांच बजे उसके पिता चंद्रपकाश ने भाई गौरव को फोनकॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद पिता के कहने पर उसका भाई देवेश सिंह कार्यालय में उसको देखने आया लेकिन वह वहां नहीं मिला।जब वह कार्यालय से घर की ओर लौट रहा था तो छतरी चौराहे...