बस्ती, जनवरी 10 -- दुबौलिया। कस्बा निवासी राजू गुप्ता पिछले आठ दिनों से लापता है। सरयू नदी में युवक को खोजने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर से 15 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम एसआई हर्षित वर्मा की अगुवाई में मोटरबोट के साथ पहुंची। टीम ने सरयू नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दुबौलिया कस्बा निवासी राजू गुप्ता दो जनवरी की सुबह सात बजे साइकिल से घर से निकला था। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद राजू का कुछ पता नहीं चल पाया। चार जनवरी को लापता युवक की साइकिल कटरिया चांदपुर तटबंध पर चांदपुरघाट पर मिली थी। परिजनों ने सरयू नदी में राजू के लापता होने की आशंका जताई थी। शुक्रवार को पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सरयू नदी में करीब तीन किलोमीटर तक मोटरबोट पर सवार होकर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक लापता युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था। जिस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.