रिषिकेष, मई 4 -- श्यामपुर से लापता युवक का 26 दिन बाद भी पता लगने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने श्यामपुर पुलिस की चौकी का घेराव कर मामले में लापरवाही बतरने का आरोप लगाया। नारेबाजी करते हुए युवक को अतिशीघ्र तलाश करने की मांग की। चौकी प्रभारी के मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देने पर आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुए। रविवार दोपहर श्यामपुर में बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय हर्षित राणा आठ अप्रैल से लापता है, जिसकी गुमशुदगी भी उसकी माता कविता राणा निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश ने दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक पुलिस हर्षित का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अन्य मामलों में पुलिस की तत्परता दिखती है, लेकिन पूर्व सैनिक के बेटे को लेकर ऐसी गंभीरता नजर नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.