श्रावस्ती, फरवरी 1 -- इकौना, संवाददाता। 18 दिन से लापता एक युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इकौना थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत टंडवा महंत के मजरा सीताद्वार गांव निवासी सांवली प्रसाद (19) पुत्र रत्तीराम 13 जनवरी से लापता था। परिजनों की ओर से युवक की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जामुन के पेड़ में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ इकौना भरत पासवान, इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस व फारेंसिक टीमके साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। साथ ही फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.