नोएडा, दिसम्बर 6 -- दनकौर,संवाददाता। अस्तौली गांव से सात दिन पहले लापता हुए युवक का शव शनिवार की शाम खेरली नहर से बरामद हो गया। अस्तौली गांव में देर शाम युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अस्तौली गांव निवासी मनीष 29 नवंबर को कार लेकर अपने दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बिलासपुर कस्बे के पास से 30 नवंबर को उसका मोबाइल मिला था। इसके बाद उसके पिता ने एक दिसंबर को दनकौर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खेरली नहर पर परिजनों और गांव के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर हंगामा और प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और दो दिसंबर को उसके दोस्तों से पूछताछ की। दोनों ने मनीष की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस मामले में मनीष के दोस्त भार...