लातेहार, दिसम्बर 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता पंचायत के बेलवाही गांव के समीप जंगल से मंगलवार को युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेलवाही गांव निवासी गोपी गंझु (35) (पिता स्व. पुटुल गंझु) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गए एक ग्रामीण ने तेतर कोना जंगल में ढुलवाबर नाले के पास एक बरगद पेड़ के नीचे शव देखा। इसकी सूचना उसने तत्काल ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुअनि रामप्रसाद राम, हरिलाल उरांव, ललन सिंह, चौकीदार संतोष प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। घटनास्थल बेलवाही गांव के समीप चंदवा-कामता-सेरक पथ के पश्चिम दिशा में ...