बोकारो, फरवरी 21 -- नावाडीह। स्थानीय थाना क्षेत्र के सारूबेड़ा निवासी रोशन प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार का शव पांच दिन बाद शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर के पीछे कुआं में मिला। बीते 15 फरवरी की सुबह अपने घर से निकला था और गायब था। पिता रोशन प्रसाद द्वारा अपने बेटे की लापता होने की सूचना पर पुलिस भी अपने स्तर से पता लगा रही थी वहीं रिश्तेदार भी खोजबीन कर रहे थे। वहीं दोपहर घर के पीछे कुआं से एक महिला बारी में प्याज का पानी पटाने गई थी तभी शव देखा। इस घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने घर का एकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी दल बल के बाद पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...