बांदा, मई 11 -- बांदा। संवाददाता दो दिन से लापता युवक का शव गांव के ही कुएं में उतराता मिला। मृतक के साले ने पैर फिसलने से कुएं में गिरने और डूबने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। गिरवां थानाक्षेत्र के महुआ गांव निवासी 42 वर्षीय रामचंद्र ट्रैक्टर चलाता था। दो दिन पहले ट्रैक्टर चलाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम गांव के बच्चे गेंद खेल रहे थे। गेंद कुएं में जा गिरी। बच्चों ने कुएं में झांककर देखा तो शव उतारा रहा था। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.