रांची, जनवरी 27 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चुटियो गांव निवासी अर्जुन शाही का शव मंगलवार को ताला पंचायत के बदरी गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। अर्जुन 18 जनवरी से लापता थे, जिनकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। बुधवार को ग्रामीणों ने बदरी गांव के एक कुएं में शव देखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिस को शव ले जाने से रोका। परिजन इस घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.