गुमला, फरवरी 21 -- रायडीह। सुरसांग थाना क्षेत्र के तुलमुंगा निवासी सुनील मिंज (35 वर्ष), पिता पवन मिंज का शव शनिवार को गांव के ही बार्थोलोमी टोप्पो के कुएं से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार सुनील मिंज 14 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिस कारण परिवार चिंतित था और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह कुएं में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पहचान सुनील मिंज के रूप में की और सुरसांग थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिकेत गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया...