पीलीभीत, नवम्बर 30 -- जहानाबाद,संवाददाता। 24 घंटे से लापता युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पीपल के पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। परिजन गांव के ही एक युवक पर विवाद के बाद हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मगरासा निवासी 18 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र नित्यानंद गोस्वामी शुक्रवार सुबह सात बजे से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार शाम को गांव के ही कुछ बच्चे बकरी चराने खेत पर गए थे। घर से एक किलोमीटर दूर खेत में एक पीपल के पेड़ पर राजेश का शव लटका मिला। बच्चों ने शव लटका देखा तो शोर मचाते हुए गांव की ओर आ गए। इसके बाद ग्राम प्रधान समेत गांव के लोग मौके पर पहुंचे। शव राजेश का था। शव मिलने की स...