सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे से गायब एक युवक का छठवें दिन गुरुवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका है। खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। युवक के लापता हुए कुल 144 घंटा बीत चुका है। देईपार निवासी पिंटू गिरि (22) पुत्र स्व. शिवपुरी गिरि 10 जनवरी की रात गांव में आयोजित भंडारा में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे से वह अचानक कहीं लापता हो गया। पिंटू के बड़े भाई माटी गिरि ने भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से युवक की तलाश की जा रही है पर उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसने गांव के मंदिर के पास स्थित तालाब में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। टीम वापस लौट गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर स्त...