गंगापार, फरवरी 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में मंगलवार सुबह मिट्टी के ढेर में सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। शव की पहचान लापता युवक 26 वर्षीय कृष्णा उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय सुरेश आदिवासी निवासी टंडन वन थाना शंकरगढ़ के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास तलाश करने पर पास में पड़े मिट्टी के ढेर में एक युवक का सड़ा-गला शव दिखाई पड़ा। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण शुरुआत में पहचान संभव नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत वर्मा को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.