बिजनौर, दिसम्बर 9 -- लापता मुस्कान की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को नहटौर थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने चार दिन में मुस्कान की बरामदगी का आश्वासन दिया। बता दें कि 19 सितंबर को मोहल्ला जोशियान निवासी अरविंद शर्मा की 15 वर्ष पुत्री मुस्कान ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी, जो लापता हो गई। ढाई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मुस्कान को बरामद नहीं कर पाई। जिसको लेकर पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को नहटौर थाने पहुंचे लोगों ने गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर मुस्कान की बरामदगी के लिये उचित कदम न उठाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने आक्रोशित मोहल्ले वासियों को शांत किया...