मुंगेर, फरवरी 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देहद रोड स्थित एक किराये की जमीन पर दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे एक बढ़ई मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर गांव निवासी 38 वर्षीय भवेश शर्मा के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह उसका शव दुकान के बगल स्थित एक अर्धनिर्मित बंद पड़े भवन की छत पर ईंटों के बीच से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवेश शर्मा पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.