बिजनौर, मार्च 25 -- अफजलगढ़। पुलिस ने लापता मासूम को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द करने का दावा किया है। मासूम के परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि पुलिस ने लापता तीन वर्षीय मासूम को आपरेशन स्माइल के तहत कुछ ही घंटों के भीतर ढूंढ कर पीड़ित परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव आसफाबाद चमन निवासी आजम की पत्नी तीन वर्षीय मासूम पुत्री आया सहित अफजलगढ़ स्थित मायके आई हुई थी। सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को आया के गुम हो जाने सूचना मिली। पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माईल के तहत गुमशुदा बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया। पीड़ित पिता द्वारा सोमवार को पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माईल के तहत पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस टीमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.