मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के जीरोमाइल से लापता हुई महिला सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर अपना वीडियो जारी किया है। वह वीडियो में कह रही है कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। ससुराल में पति मारता था। उससे तंग होकर निकल गई है। जहां भी है ठीक है। उसके अपहरण में किसी को पुलिस नहीं फंसाए। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि बीते चार फरवरी को महिला गायब हुई थी। उसके ससुर ने अहियापुर थाने में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि बहू को बीए का सर्टिफिकेट दिलवाने के लिए जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज गया था। वहां से लौटने के दौरान जीरोमाइल में बस पकड़ी। बस अभी खुली नहीं थी। बहू ने लघुशंका की बात बताकर उतरी, लेकिन वापस नहीं आई। उसने मोबाइल भी बस में ही सीट पर छोड़ दिया था। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.