चक्रधरपुर, जून 29 -- गोईलकेरा,संवाददाता। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया में 60 वर्षीय वृद्धा का शव बरामद किया गया है। मृतका नामसी अंगरिया विगत 24 जून से लापता थी। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का पता नहीं चलने पर उसके पुत्र मानसिंह अंगरिया ने 27 जून को गोइलकेरा थाने को इसकी सूचना दी थी। छानबीन के क्रम में शनिवार को गोइलकेरा-गम्हरिया मार्ग पर एक नाले से महिला का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...