लखनऊ, जनवरी 7 -- कुबहरा गांव से 12 दिसंबर से लापता 30 वर्षीय पूनम का कत्ल कर दिया गया। वारदात के बाद हत्यारों ने शव गांव के पास खेत में फेंका। 13 दिसंबर को पूनम की गुमशुदगी उसके पति ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस और वह दोनों पूनम की खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को घर से 300 मीटर दूर सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। साड़ी से परिवारीजनों ने शव की पहचान की। मायकेवालों ने उसके पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। नगराम के कुबहरा गांव में बुधवार सुबह सरसों के खेत में एक महिला का कंकाल पड़ा होने की सूचना से सनसनी फैल गई। ग्रामीण चंद्र प्रकाश ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और तमाम ग्रामीण पहुंच गए। किसान पीताम्बर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.