गाजीपुर, फरवरी 9 -- सैदपुर। नगर निवासी महिला और युवती बीते कई दिनों से लापता हैं लेकिन अब तक पुलिस उनका पता नहीं लगा सकी है। जिसके चलते महिला की मां थाने में गुहार लगाने पहुंची। नगर निवासी आरती देवी की बेटी किरण की शादी इटावा में हुई है। उसकी पड़ोस की खुशी से काफी अच्छी दोस्ती है। बीते कुछ दिनों पूर्व वो अपने मायके आयी और बीते 30 जनवरी को दोनों एक साथ लापता हो गईं। काफी देर के बावजूद उनका पता न लगने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके परिजन उनकी तलाश करने लगे और हर सम्भावित जगह भी पता लगाया लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...