मधेपुरा, अगस्त 9 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। घर से सिंहेश्वर स्थान में पूजा करने के लिए लिए निकली एक बुजुर्ग महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पायी गयी। सिंहेश्वर स्थान जाने के दौरान महिला दुर्घटना का शिकार हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया था। दूसरी ओर महिला के लापता रहने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गयी थी। सोशल मीडिया के माध्सम से महिला का पता चलने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उम्रदराज महिला से मिलने के बाद परिजन भावुक हो गए। बताया गया कि सहरसा जिले के सौरबाजार वार्ड तीन निवासी एक बुजुर्ग महिला अरुणा देवी अकेले ही सोमवार की सुबह घर से सिंहेश्वर नाथ स्थान में पूजा करने निकलीं थीं। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटीं। इसके बाद उसके पुत्र सहित परिजन परेशान हो गये। काफी प्रयास करने के बाद ...