सीवान, फरवरी 1 -- तरवारा, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाना क्षेत्र के लापता मजदूर आनंद पासवान मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक पास में सड़क जाम भी जाम रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी पूरन कुमार झा के कार्रवाई के आश्वासन पर नाराज ग्रामीण मानें और सड़क जाम हटाया जा सका। बताया जाता है कि पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव निवासी बाहरन मांझी का पुत्र आनंद पासवान थाने में सफाई का काम करता था। बीते 26 जनवरी को गौर कत्थक गांव निवासी बैजनाथ साह के मिठाई कारीगर पुत्र सरल साह के साथ मिठाई बनाने के लिए आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा है। मजदूर के घर नहीं पहु...