हरदोई, फरवरी 18 -- हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के जतुली गांव में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार से लापता होने के चलते बुधवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक जतुली गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप परिजनों के अनुसार दो दिन से लापता था। बताया गया कि गांव से कुछ दूरी पर जंगल में स्थित एक बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटकता देख ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार प्रदीप अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर घर से निकला था, जो जंगल के बाहर खड़ी मिली। मृतक के भाई नीरज ने शव संदिग्ध अवस्था में मिलने पर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरो...