हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम के सामने बयान के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए। पुलिस ने उन्हें समाज कल्याण के वृद्धाश्रम में एक अलग कमरे में रखा है। प्रीतम सिंह को सीसीटीवी कैमरे व कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अब प्रीतम सिंह को 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। 55वें दिन शुक्रवार को पुलिस ने लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक मकान से प्रीतम सिंह को बरामद किया था। पुलिस प्रीतम सिंह को लेकर शनिवार तड़के राठ पहुंची। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में लेकर शनिवार सुबह आठ बजे सीजेएम कोर्ट ले गई। दिन में एक बजे के आसपास सीजेएम कोर्ट में प्रीतम सिंह को पेश किया गया। यहां बयान के बाद कोर्ट ने उन्हे...