हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। परिजनों से घूमकर आने की बात कहकर घर से निकले लापता बुजुर्ग की काठगोदाम में नहर में लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग न तो ज्यादा चल पाते थे न ही उन्हें आखों से साफ दिखता था। ऐसा माना जा रहा है कि वह नजर में जा गिरे होंगे। जिस कारण उनकी मौत हो गई। मूलरूप से फलसीमा, चोमू, अल्मोड़ा निवासी 65 वर्षीय प्रमोद राम, काठगोदाम में कलसिया पुल के पास परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद रोजाना की तरह मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे घर से टहलने निकले थे, लेकिन फिर लौट कर नहीं आए। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश तो की, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। इधर, बुधवार को काठगोदाम पुलिस को कॉलटैक्स नहर में शव पड़े होने की ...