पटना, मार्च 3 -- हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके से लापता बुजुर्ग राजेश यादव (61) का 15 दिनों के बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। 16 फरवरी की शाम वह घर से निकले थे। इसके बाद से ही उनका कोई अता-पता नहीं है। राजेश यादव की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस संबंध में 17 फरवरी को हवाई अड्डा थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। बेटा संतन कुमार ने बताया कि पिता हरे रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए हैं। उनके बाएं हाथ की कलाई पर नाम-पता गुदा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.