फतेहपुर, फरवरी 23 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के मलांव गांव में पांच दिन से लापता चल रहे बुजुर्ग का शव सोमवार दोपहर गांव किनारे तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मलांव निवासी 70 वर्षीय शिवप्रसाद गुरुवार की देर शाम बिना बताए घर से निकल गए थे। परिजनों के मुताबिक उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार करीब तीन बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान शिवप्रसाद के रुप में हुई। मौत की खबर से बेटे लवकुश लोधी, शिवशंकर लोधी व बेटियां शकुंतला और भुवनेश्वरी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवा...