सीतापुर, फरवरी 4 -- बिसवां देहात, संवाददाता। सदपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में लापता बालक का शव बुधवार सुबह 12 घंटे बाद घर से करीब छह सौ मीटर दूर सकरन इलाके में केवानी नदी के पास खेत में लगे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि किन्हीं आरोपों को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर दी नहीं दी है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सदरपुर के देवरीखुर्द निवासी हरिशंकर भार्गव का 12 वर्षीय पुत्र चाहत मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन तलाश कर ही रही थी, तभी बुधवार को सूचना मिली, कि बालक...