कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने झारखंड में लापता बच्चों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) झारखंड को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13 के अंतर्गत जारी किया गया है। आयोग ने यह संज्ञान हिन्दुस्तान टाइम्स में 12 जनवरी 2026 को प्रकाशित खबर "Hunt intensifies for missing kids" के स्वतः संज्ञान के आधार पर लिया है। समाचार में उल्लेखित लापता बच्चों एवं भाई-बहनों के मामलों को आयोग ने अत्यंत गंभीर बताया है। आयोग ने झारखंड पुलिस एवं प्रशासन से पूरे मामले में की गई कार्रवाई, वर्तमान स्थिति तथा बच्चों की बरामदगी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बाल अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण और बाल अपराधों की निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.