भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। यूपी-112 के जवानों ने एक बार फिर एक नेक काम किया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पीआरवी 5529 के जवानों ने पांच साल के बच्चे को बरामद करते हुए उसे नियमानुसार स्वजनों को सुपुर्द करने का दावा किया। गुरुवार को औराई थाना क्षेत्र में दोपहर को तीन बजे यूपी-112 गाड़ी संख्या 5529 को बच्चे के गायब होने की सूचना मिली। हरकत में आए जवानों ने बालक को बरामद करने का दावा किया। जवान उदित नारायण ने मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। भमोरा गांव के आदिवासी बस्ती निवासी लड़क को बरामद करके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में अश्वनी कुमार राय, महेश कुमार, चालक चंचल सिंह, उदित नारायण आदि रहे। उधर,ग्रामीणों ने पुलिस के इस पहल को सराहा। कहा कि यूपी-112 के जवान सूचना के कुछ ही देर बाद लोगों की मदद कर रहे हैं। जबकि पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.