उन्नाव, फरवरी 11 -- सोनिक। दही थानाक्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित एक गेस्ट हॉउस में शादी समारोह में परिजन शामिल होने आए परिवार का चार वर्षीय बच्चा गुम हो गया, जिसे पुलिस ने घंटेभर के अंदर खोजकर दिया। दही थानाक्षेत्र के कटरा गांव के रहनेवाले दीपक पुत्र छत्रपाल ने पुलिस को सूचना दी कि एक चार वर्षीय बच्चा कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस के पास रोते हुए घूम रहा है। तत्काल दही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को खोज कर उसके पिता सुखलम्बर पुत्र सुरेश कुमार निवासी कुरसठ थाना आसीवन को सकुशल सुपुर्द किया। बच्चे को देख परिजनों ने उसे सीने से लगा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...