कानपुर, फरवरी 8 -- चकेरी। कैंट में घर के बाहर खेलती तीन साल की बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को बेकनगंज से बरामद कर लिया। उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। कैंट के दूध मंडी झाड़ी बाबा पड़ाव निवासी महिला के अनुसार बीते शनिवार दोपहर में उनकी तीन वर्षीय बच्ची घर के पास दुर्गा मंदिर पर खेल रही थी। इसके बाद बच्ची वहां से गायब हो गई। परिजनों ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। सीसी फुटेज की मदद से पुलिस ने बच्ची को ढूंढ लिया। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि परिवार मांगकर गुजारा करता है। बच्ची कुछ बच्चों के साथ घूमते हुए बेकनगंज पहुंच गई थी। पूछताछ के बाद बच्ची क...