नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रविवार को तीन साल की बच्ची गुम हो गई। पुलिस ने बच्ची को तुरंत संरक्षण में लेकर महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया। टीम ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपनी माता का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश की। कुछ ही समय में बच्ची की माता थाना एक्सप्रेसवे पर पहुंची, जिन्होंने बच्ची को पहचान कर अपनी पुत्री होने की पुष्टि की। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बच्ची को माता के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...