कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की आशा सेन उर्फ निराशा कुमारी गायब नहीं हुई थी। मायके में रहने वाले तीन युवकों ने मासूम बेटे संग करारी से उसका अपहरण कर लिया था। लौटकर आने के बाद पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। बसुहार निवासी अजय सेन ने 24 सितंबर 2025 को सरायअकिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी पत्नी आशा सेन उर्फ निराशा कुमारी 22 सितंबर को दो वर्षीय बेटे कार्तिक संग लापता हो गई है। पुलिस विवाहिता और उसके बच्चे की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच आठ दिसंबर को पीड़िता ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह भरवारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। पति वहां से उसे लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बेटे को ले...