बोकारो, जनवरी 9 -- सेक्टर छह पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिक बच्चों को रांची के कोंकण इलाके से बरामद किया है। दोनों तीन जनवरी को घर से खेलने निकले थे, इसके बाद घर नहीं लौटे। इस संबंध में परिजनों ने थाने में लिखित सूचना दी थी, जिसके आधार पर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने कारवाई करते हुए दोनों लापता बच्चों को रांची से बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...