चाईबासा, फरवरी 5 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के भीतर दो नाबालिग गुमशुदा बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रुगुड़साईं स्थित माउंट कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रावास से सोमवार सुबह दो छात्र लापता हो गए थे। दोनों के अचानक लापता होने की सूचना स्कूल प्रबंधन द्वारा उनके परिजनों को दी गई। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे जगन्नाथपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 20/26 एवं 21/26 दिनांक 3 फरवरी को दर्ज किया तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.