फिरोजाबाद, सितम्बर 5 -- थाना खैरगढ़ से लापता दोनों किशोर देर रात फ़िरोज़ाबाद में पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने उन्हें परिजनो के सुपुर्द कर दिया। खैय्यातान निवासी दो किशोर गुरुवार को साइकिल पर सवार हो गांव से चले गए। दोनों देर रात तक घर नहीं आए तो उनके परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने दोनों की काफी तलाश की। रिश्तेदारियों में भी जानकारी की। उनके दोस्तों से भी उनके बारे में पूछताछ की। काफी प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों के परिवारिजन काफी घबरा गए। उन्होंने पुलिस को दोनों के लापता होने की तहरीर दी। दोनों वहां जा रहे थे, लेकिन उनकी साइकिल रास्ते में पंचर हो गई। दोनों रस्ते में ही भटक रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...