बस्ती, फरवरी 10 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गई तीन लापता नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया। चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि एक गांव की महिला ने शिकायती-पत्र देकर बताया कि बीते चार फरवरी को मेरी दो बेटी व गांव की ही एक अन्य लड़की के साथ क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की दो टीमे तलाश में लग गई थीं। एक टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। पुलिस ने रायगढ़ जनपद के खपोली से तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम लोग घर से नाराज होकर मुंबई कमाने निकल गई थी और सहेली के मामा के घर जाने के तैयारी में थी। टीम में एसआ...