मेरठ, जून 1 -- मेरठ। ब्रह्मपुरी निवासी ट्रांसपोर्टर अमित मनचंदा को पिछले एक सप्ताह से जिलेभर की पुलिस गंगनहर में तलाश कर रही थी लेकिन वह पिछले सात दिनों से अमृतसर में थे। देर रात अमृतसर से आई कॉल के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों ने अमित मनचंदा को बदहवास हालत में बरामद कर लिया। ट्रांसपोर्टर को मेरठ लाकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अमित मनचंदा के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में अमित मनचंदा के खिलाफ खुदकुशी का प्रपंच रचकर वीडियो वायरल करने के मामले में थाने में तस्कर डाला गया है। एसपी सिटी ने बताया कि जिन लोगों को खुदकुशी का जिम्मेदार बताकर अमित मनचंदा ने वीडियो वायरल किया था, यदि वह लोग कोई तहरीर देते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी। यह है मामला ब्रह्मपुरी के मेजर ध्यानचंद नगर में ट्रांसपोर्टर अमित मनचंदा का परिवार रहता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.