चतरा, जून 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के मीरपुर पंचायत के शेरपुर गांव के बंधुबांध जंगल से सोमवार की सुबह हंटरगंज पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान बिहार के गया जिला के गुरुवा थाना क्षेत्र के राजन गांव के ब्रह्मदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र जीतन यादव के रूप में किया गया है। मृतक जीतन यादव एक टेंपो चालक है। वह अपना टेंपो सहित पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। सोमवार की सुबह बंधुबांध जंगल में जानवर चराने चरवाहा गए हुए थे। इसी दौरान जंगल में आ रहे दुर्गंध से चरवाहों को संदेह हुआ और आगे बढ़कर देखा तो लावारिस अवस्था में एक टेंपो पड़ा हुआ है। वहीं उसके समीप एक शव भी पड़ा हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर स्थानीय लोगों के सहयोग से इसका पंचनामा कराया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.